HomeMadhya Pradeshदिल्ली जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच उज्जैन में भी प्रदर्शनकारियों ने की...

दिल्ली जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच उज्जैन में भी प्रदर्शनकारियों ने की ये पांच बड़ी मांगें

Follow the News Readers channel on WhatsApp: Join whatsapp channel post

 

मध्यप्रदेश/ उज्जैन – दिल्ली के जंतर-मंतर आंदोलन का असर अब उज्जैन में भी दिख रहा है। यहां टावर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे पिछले चार दिनों से महापड़ाव जारी है। प्रदर्शनकारियों ने नीट पेपर लीक मामले से प्रभावित और जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन का असर देश के अन्य हिस्सों में दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज और युवाओं के मुद्दों को लेकर उज्जैन में भी धरना चल रहा है। यहां टावर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के नीचे पिछले चार दिनों से भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी और सर्व समाज का महापड़ाव जारी है। बरसाती पन्नी तानकर बैठे प्रदर्शनकारी एक ही नारा लगा रहे हैं कि नीट घोटाले का जवाब दो, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो…।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नीट पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और उन्हें शहीद घोषित किया जाए। कैंडल मार्च निकालकर पहले ही सरकार को चेतावनी दी जा चुकी है।

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य सुनील अस्तेय ने कहा – देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, नीट घोटाला और दिल्ली में शांतिपूर्ण छात्रों पर लाठीचार्ज – ये सब एक साजिश है। जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं देते, ये आंदोलन खत्म नहीं होगा। चाहे पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो जारी कर दें या सोनम वांगचुक अपना अनशन तोड़ दे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि उज्जैन में 25 जुलाई को टावर चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। वहां राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES
Follow the News Readers channel on WhatsApp: spot_img

Latest News

Most Popular