HomeLucknowलखनऊ: बिना सड़क, सीवर और नाली के हो रहे जलभराव से परेशान...

लखनऊ: बिना सड़क, सीवर और नाली के हो रहे जलभराव से परेशान फैज़ुल्लागंज के निवासी

Follow the News Readers channel on WhatsApp: Join whatsapp channel post

लखनऊ: यूँ तो उत्तर प्रदेश की राजधानी को सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद कई सरकार लगातार करते आ रही है लेकिन अब भी राजधानी लखनऊ के कुछ ऐसे इलाके हैं जहाँ के निवासी मूल सुविधाओं से भी वंचित हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र फैज़ुल्लागंज जहाँ बारिश होते ही सड़क पर चलना दूभर हो जाता है।

फैज़ुल्लागंज निवासी देवेंद्र तिवारी ने न्यूज़ रीडर्स से अपने इलाके की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि वार्ड संख्या 3 के सभी फैजुल्लागंज निवासी क्षेत्र में सड़क, सीवर और नाली का उचित निर्माण न होने के कारण प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से परेशान रहते हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों का पैदल और वाहन से आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है।

Lucknow faizullaganj

देवेंद्र बताते हैं कि इस जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। कई बार लोगों के घरों के सामने भी पानी जमा हो जाता है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है।

उन्होंने बताया कि कई बार नगर निगम के चक्कर लगाने और अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई देखने नहीं आया। उनका कहना है कि इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सभासद और विधायक से भी मिलने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। अब क्षेत्र के निवासियों में भारी आक्रोश है और बहुत जल्द इस समस्या को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री के पास जाने वाले हैं।


पढ़ें लखनऊ शहर की ताजा खबर

RELATED ARTICLES
Follow the News Readers channel on WhatsApp: spot_img

Latest News

Most Popular